संस्था के कार्यक्रमों और छात्र उपलब्धियों पर मीडिया कवरेज
चंदौली (जयदेश)। उदय प्रताप कॉलेज में आयोजित 69वीं प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी राइफल पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में जगदम्बा शिक्षण संस्थान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैढ़ी के छात्र राजवीर सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
चन्दौली। नगर पालिका इंटर कॉलेज में जनपदीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन हुआ। जगदम्बा शिक्षण संस्थान की प्रतियोगी छात्रा प्रियांशी मौर्या ने राज्य स्तर पर प्रतिभाग कर द्वितीय स्थान सुनिश्चित करते हुए रजत पदक की प्राप्ति की।
जास, चंदौली: बाबा केदारनाथ शिक्षा समिति द्वारा संचालित जगदम्बा शिक्षण संस्थान अलहलादपुर, मैढ़ी में शिक्षकों व छात्रों ने "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस पहल का उद्देश्य हरित व स्वच्छ भारत के निर्माण को सुदृढ़ करना था।





